पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब पुलिस के चार कर्मियों पर मारपीट रुपये छीनने आरोप

पंजाब पुलिस के चार कर्मियों पर मारपीट रुपये छीनने आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवलठेरा नंगल निवासी दो युवकों ने पंजाब पुलिस के चार कर्मचारियों पर मारपीट रुपये छीनने का आरोप लगाया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है। गांव लठेरा निवासी जसविंद्र सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्त नंगल निवासी सर्वजीत सिंह के साथ बीती रात बाइक पर रतिया से अपने गांव लठेरा जा रहा था।

गांव रतनगढ़ के पास पीछे से रही स्विफ्ट गाड़ी ने उनको ओवरटेक किया, जिससे उनके बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गाड़ी से भिड़ गया। आरोप है गाड़ी में सवार पंजाब पुलिस के चार कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और उनसे सीपीयू 5,500 रुपये की नकदी छीन ली। जसविंद्र ने बताया कि हालांकि गलती पुलिस कर्मचारियों की थी, फिर भी उन्होंने अपनी गलती मान ली।

उनका आरोप है कि कर्मचारियों ने शराब पी हुई थी। बाद में उन्होंने गाड़ी से डंडे निकाल लिए और उन पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसका हाथ भी टूट गया। शोर सुनकर वहां के आसपास के लोग गए और उन्हें छुड़वाया। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके से भाग गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है।

मामला पुलिस से जुड़ा होने के कारण इसे निपटाने के भी प्रयास चल रहे थे। आरोपियों में से एक आरोपी गांव भुंदड़वास एक पंजाब के बरेटा का है, जबकि दो अन्यों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि वे लोग फतेहाबाद में विवाह समारोह से वापस पंजाब जा रहे थे। आरोपियों के नाम जगजीत सिंह प्रगट सिंह आदि बताए गए हैं। जांच अधिकारी शीशपाल सिंह ने बताया कि घायलों के ब्यान दर्ज करने के लिए गए थे। अभी वे अनफिट हैं। उनका मामला निपट गया तो ठीक नहीं तो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

{आरोप पुिलस कर्मचािरयों ने पी हुई थी शराब