पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी ने अहातों में मारे छापे

डीएसपी ने अहातों में मारे छापे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | डीएसपीविजय जाखड़ ने बुधवार देर रात शहर में गैरकानूनी तरीके से चल रहे शराब के अहातों पर छापे मारे। उनके साथ शहर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश, दिलबाग सिंह, दुलारा राम अन्य पुलिस कर्मचारी भी थे। उन्होंने चौकी प्रभारी को बिना अनुमति चल रहे अहाता मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें बंद करवाने का आदेश दिया। डीएसपी ने संजय गांधी चौक, बुढलाडा रोड, टोहाना रोड फतेहाबाद रोड पर स्थित विभिन्न अहातों पर दबिश दी। वीडियोग्राफी भी करवाई। उन्होंेने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामार कार्रवाई की गई है।