- Hindi News
- पुराने हटाकर नए कर्मचारी रखना सरासर नाइंसाफी
पुराने हटाकर नए कर्मचारी रखना सरासर नाइंसाफी
मार्केटकमेटी के अग्निश्मन प्रकोष्ठ में कार्यरत पुराने फायर कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के विरोध में कर्मचारियों की ओर से दिया जा रहा बेमियादी धरना गुरुवार को आठवें दिन में प्रवेश कर गया।
धरने पर बैठे कर्मचारी नेता नवदीप कुमार ने कहा कि पुराने कर्मचारियों को हटाकर उनकी जगह पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति करना पुराने कर्मचारियों के साथ सरासर नाइंसाफी है। इस नाइंसाफी के खिलाफ कर्मचारियों का बेमियादी धरना जारी है लेकिन अभी तक जिला प्रशासन और सरकार की ओर से किसी भी अधिकारी ने धरनारत कर्मचारियों से बातचीत करने की जहमत भी नहीं की है। सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारी नेताओं ने भी नौकरी से हटाए गए फायर कर्मचारियों को समर्थन दे दिया है। सर्व कर्मचारी नेताओं ने भी सरकार और प्रशासन से मांग की है कि नौकरी से हटाए गए कर्मचारियों को फिर से नौकरी दी जाए।