पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूर्व सैनिक संघ के डेलीगेट चुनाव में भारी हंगामा, धांधली के आरोप

पूर्व सैनिक संघ के डेलीगेट चुनाव में भारी हंगामा, धांधली के आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ये 8 लोग थे डेलीगेट उम्मीदवार

ऑनरेरीकैप्टन बलबीर सिंह ढिल्लों, ऑनरेरी कैप्टन जगतार सिंह, सूबेदार महताब सिंह, ऑनरेरी कैप्टन राजेंद्र सिंह, नायक रामप्रताप सिंह, नायक सुमेर सिंह, हवलदार टोडरमल ऑनरेरी कैप्टन वेद प्रकाश डेलीगेट उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में थे।

फतेहाबाद में पूर्व सैनिक संघ के चुनावों के मतदान के लिए हेडक्वार्टर से आई लिस्ट में ही नाम अधूरे थे। बहुत से सदस्यों के पास कार्ड हैं लेकिन उनके नाम लिस्ट में ना होने से उन्हें मतदान से वंचित रखा गया। आगामी चुनावों में एसी चूक ना हो इसके लिए संघ मुख्यालय को लिखा गया है। शनिवार को संपन्न हुए चुनावों के दोबारा आयोजन दोबारा नहीं होगा।\\\'\\\' कर्नलटीसी सहारण, चुनावअधिकारी।

ये देखें फर्जी वोट

भास्कर न्यूज | फतेहाबाद

पूर्वसैनिक संघ के डेलीगेट्स चुनाव शनिवार को योग नगर स्थित संघ कार्यालय में हुए। संघ के कई सदस्यों ने धांधली के आरोप लगाते हुए चुनाव दोबारा करवाने की मांग भी की है। वोट ना डाल पाने वाले संघ सदस्यों ने कहा कि मतदान पारदर्शिता से नहीं हुए हैं। मतदान केंद्र के अंदर मौजूद लिस्टों में अधूरे नाम थे जबकि बाहर बूथ पर मौजूद लिस्टों में सीरियल नंबर ही नहीं मिल पा रहे थे। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि चुनाव संपन्न करवा दिया गया है, जो लोग चुनाव में धांधली के आरोप लगा रहे हैं वे राजनीति करके चुनाव प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव नतीजों में ऑनरेरी कैप्टन जगतार सिंह, राजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह ढिल्लों नायक रामप्रताप सिंह को डेलीगेट चुना गया। जिन सदस्यों के वोट नहीं डले, उन्होंने हंगामा तो किया, लेकिन उनकी नहीं चली। वोट डालने से वंचित रहे सदस्यों ने आरोप लगाया है कि डेलीगेट चुनाव में अपनी मर्जी से लिस्टें बनाई गईं हैं और चुनाव करवाए गए हैं।

इन्होंनेलगाया आरोप

ढींगसराके नायक स्वर्ण सिंह ने आरोप लगाया कि दो घंटे से भी ज्यादा समय तक वह लिस्ट में अपना नाम ढूंढता रहा लेकिन अंदर और बाहर की लिस्टों में सीरियल नंबर मिल ही नहीं पा रहा था। स्वर्ण सिंह के अनुसार उसका 288 सीरियल नंबर था, जबकि अंदर की लिस्ट में यह नंबर बताया ही नहीं गया। उसे वोट डालने से वंचित रखा गया। जबकि वह संघ का सदस्य है और इसका आईडी उसके पास मौजूद है। वहीं भूना ब्लॉक से आए चौबारा गांव निवासी कैप्टन जसवंत सिंह ने आरोप लगाया कि उसका आईडी