आठ घंटे खड़े रहे, नहीं मिली गैस
भारतगैस के उपभोक्ताओं को बुधवार को आठ घंटों का लंबा इंतजार करने के बावजूद भी सिलेंडर मिलने पर उपभोक्ताओं का सब्र खत्म हो गया। खफा उपभोक्ता बिफर पड़े और उन्होंने फतेहाबाद रोड स्थित छोटी नहर के पुल पर नारेबाजी कर रोष का इजहार भी किया। उपभोक्ताओं ने जाम लगाने का भी निर्णय लिया लेकिन लोगों की समस्याओं को देखते हुए जाम लगाने के कार्यक्रम को टाल दिया।
प्रदर्शनकारी उपभोक्ताओं में शामिल देवराज, सुनील, करनैल सिंह, मिल्खा सिंह, सतपाल सिंह, बचित्र सिंह, परमजीत सिंह, हरदयाल सिंह और सुक्खा सिंह ने कहा कि उनकी गैस बुक श्रीराम भारत गैस एजेंसी की ओर से बनाई हुई हैं। पिछले दो हफ्ते से गैस सिलेंडरों के लिए चक्कर लगा रहे हैं। आए दिन एजेंसी के कर्मचारी कोई कोई बहाना बनाकर वापस भेज देते हैं। ज्यादातर उपभोक्ता ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। इससे आने जाने में उनका समय और पैसा बर्बाद हो रहा है। वे घंटों तक कतार में खड़े रहते हैं। जब बारी आती है तब जवाब मिलता है कि सिलेंडर खत्म हो गए हैं। इसके लिए उन्हें बाद में आना पड़ेगा। अगले दिन आते हैं कि कहा जाता है कि आज गैस नहीं आई। इसी आने जाने में कई दिन बिता दिए जाते हैं।
उपभोक्ताओं ने बताया कि श्रीराम भारत गैस एजेंसी द्वारा छोटी नहर पुल के पास सिलेंडर बांटे जाते हैं। वे बुधवार को सुबह 6 बजे से सिलेंडरों के लिए कतार में लगे हुए थे। भूख-प्यास के कारण कई उपभोक्ताओं की हालत भी बिगड़ गई है। दोपहर दो बजे तक जब उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिला तो उनके सब्र का पैमाना टूट गया। खफा उपभोक्ताओं ने नारेबाजी कर रोष जताया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें आज सिलेंडर नहीं दिए गए तो वे पास से गुजरने वाले रतिया-फतेहाबाद रोड पर जाम लगाएंगे। इसको लेकर कई उपभोक्ता तैयार भी हो गए, लेकिन लोगों की समस्या को देखते हुए जाम लगाने के फैसले को टाल दिया।
एक महीने से गैस नहीं
3 बजे शुरू किया गैस वितरण
गांव सरदारेवाला, नंगल, लधुवास अन्य गांवों के उपभोक्ताओं ने कहा कि उनके गांव में गुरुवार को गैस की सप्लाई की जाती है, लेकिन पिछले चार हफ्तों से गैस नहीं पहुंचाई जा रही है। मजबूरी में उन्हें रतिया आना पड़ रहा है, जिससे उनका समय पैसा बर्बाद हो रहा है।
उपभोक्ताओं के रोष को देखते हुए एजेंसी की ओर से गैस सिलेंडर मंगवाए गए और 3 बजे वितरण शुरू किया गया। सिलेंडरों का वितरण देर शाम तक