- Hindi News
- लड़की को फोन पर धमकी, पिता ने दर्ज करवाया केस
लड़की को फोन पर धमकी, पिता ने दर्ज करवाया केस
गांवबड़ोपल मे एक लड़की को फोन पर अश्लील भाषा बोलकर धमकी देने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने सदर पुलिस को मामले में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए फोन करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में बड़ोपल निवासी राजेंद्र ने बताया कि उनके मोबाइल पर एक युवक ने फोन किया। राजेंद्र के अनुसार फोन उसकी बेटी ने उठाया और बात करते हुए युवक ने उसकी बेटी के साथ अभद्र भाषा में बात की। इसके बाद जब युवक से उसके बारे में जानकारी मांगी गई तो फोन करने वाले युवक ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी। फोन पर इतना सब होने की जानकारी तुरंत लड़की ने अपने पिता को दी जिसके बाद पुलिस को फोन नंबर देकर शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने छानबीन की तो मोबाइल नंबर सुनील नाम के युवक का मालूम हुआ। पुलिस ने सुनील के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 506 के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।