- Hindi News
- निजी स्वार्थ करने वाले नेताओं से बचें: अंगद
निजी स्वार्थ करने वाले नेताओं से बचें: अंगद
फतेहाबाद | राजनीतिमें आए व्यापारी नेताओं ने अपने निजी स्वार्थ के लिए जनता से विश्वासघात करते हुए हर वर्ग का विश्वास तोड़ा है। यह स्वार्थी नेता चुनावों के समय में गरीब जनता के बीच पहुंचकर हाथ जोड़ते हैं तो चुनाव जीतने के बाद जनता की सुध तक नहीं लेते। ऐसे नेताओं को सबक सिखाने के लिए जनता साथ दे, विधायक बना तो शासक नहीं जनता का सेवक बनकर काम करुंगा। यह बात निर्दलीय प्रत्याशी अंगद ढींगसरा ने ढाणी पुर्बियान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।