पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 80 साल की महिला को बहू ने पीटा

80 साल की महिला को बहू ने पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामस्वरूपपकौड़े वाली गली में रहने वाली 80 साल की महिला को उसकी बहू ने खूब पीटा। इससे महिला के सिर के अलावा कई जगहों पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है। बुजुर्ग महिला ज्ञान देवी ने बताया कि उसकी बहू किरण उसे प्रताड़ित करती रहती है। सोमवार को मैं घर पर काम कर रही थी। तभी उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस बीच उसकी बहू ने वाइपर से उसपर वार कर दिया। कई बार वार किए, इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई। इसके बाद उसे बाल्टी भी मारी।

ज्ञानदेवी