पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएनएम सहायक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

एएनएम सहायक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ अग्रोहा मेडिकल कॅालेज में हुआ शिशु का पोस्टमार्टम

भास्करन्यूज | रतिया

रामनगरकालोनी में पेंटा का टीका लगाने से मरे शिशु परमीत सिंह के मामले में पुलिस ने एएनएम और उसकी सहायक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में केस दर्ज किया है।

पुलिस ने यह केस मृतक शिशु परमीत सिंह के पिता ओमप्रकाश के बयान के आधार पर दर्ज किया है। इस बीच मृतक शिशु का पोस्टमार्टम सोमवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में हुआ। इससे पहले उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद ले जाया गया था। लेकिन वहां से रेफर कर दिया। बता दें, पेंटा के टीके से डेढ़ माह के बच्चे परमीत सिंह की मौत हो गई थी। जबकि अन्य बच्चों को तेज बुखार हो गया था। शनिवार को सात बच्चों को जीवन रक्षक टीके के तौर पर पेंटा का टीका लगाया गया था। टीके लगाने के बाद सभी बच्चों को तेज बुखार हो गया था। उनमें से परमीत सिंह की मौत हो गई थी और अन्य बच्चों को सरकारी निजी अस्पतालों में ले जाया गया था।

जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी : एसडीएम

एसडीएमअमना तसनीम ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।