- Hindi News
- चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन जीटी रोड पर लगे हैं होर्डिंग
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन जीटी रोड पर लगे हैं होर्डिंग
फतेहाबाद | विधानसभाचुनाव के लिए घोषित चुनाव आचार संहिता का सरेआम उल्लंघन हो रहा है। शहर के बीच में से गुजरने वाले नेशनल हाइवे पर लाल बत्ती चौक और बस स्टैंड के बगल में चुनाव प्रचार से संबंधित होर्डिंग्स लगे हुए हैं। हजकां प्रत्याशी दुड़ाराम ने अपने चुनाव प्रचार का होर्डिंग हाइवे पर लाल बत्ती चौक के पास एक तरफ ऊंची इमारत पर होर्डिंग लगाया हुआ है। उसी होर्डिंग पर हजकां सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई और दुड़ाराम के चित्र भी उकेरे हुए हैं। इसी हाइवे पर बस स्टैंड के बगल में एक पेट्रोल पंप के पास हलोपा सुप्रीमो गोपाल कांडा के नाम से होर्डिंग लगा हुआ है। जबकि फतेहाबाद में अभी तक हलोपा प्रत्याशी की घोषणा भी नहीं हुई है। शहर में चुनाव आचार संहिता से पहले चुनावी प्रचार के लिए होर्डिंग लगाने की हौड़ मची हुई थी।
िवस्तृतसमाचार पेज चार पर