- Hindi News
- इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 19 को फतेहाबाद में
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 19 को फतेहाबाद में
फतेहाबाद | इनेलोप्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा 19 सितंबर को रामसेवा समिति धर्मशाला में फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने बताया कि बैठक को पूर्व विधायक रणसिंह बैनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता स. निशान सिंह के अलावा पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी भी अपने विचार रखेंगे। उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को चुनाव बाबत आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ-साथ उन्हें जनसंपर्क अभियान के दौरान बरती जाने वाली बारीकियों, इनेलो की घोषणा पत्र में शामिल कल्याणकारी नीतियों और जनसमस्याओं के निदान के लिए लोगों के बीच जाकर प्रयास करने जैसे मुद्दों पर जागृत करना मुख्य रूप से शामिल है।