- Hindi News
- जांडलीकलां के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार बने प्रधान
जांडलीकलां के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार बने प्रधान
राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के प्रिंसिपल और बीईओ (एचईएस II) एसोसिएशन की जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। चुनाव में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल जांडलीकलां के प्रिंसिपल कृष्ण कुमार को प्रधान चुना गया। इनके अलावा टेकचंद शर्मा डाइट मताना को महासचिव, प्रिंसिपल जमालपुर शेखां स्कूल बलवान सिंह को वरिष्ठ उपप्रधान, अहरवां के प्रिंसिपल कृष्ण चंद्र को उपप्रधान, कन्हड़ी की प्रिंसिपल ब्रजबाला को संयुक्त सचिव, पीली मंदोरी स्कूल के प्रिंसिपल मदन लाल को कोषाध्यक्ष, बीघड़ के प्रिंसिपल सुरेश शर्मा को प्रेस सलाहकार, सरवरपुर के प्रिंसिपल शशी प्रकाश को लेखाकार और बीईओ भूना दयानंद सिहाग को संरक्षक के तौर पर चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों के तौर पर हिजरावां से लीलाराम दहिया, एमपी रोही से सुमित्रा आर्य, डाइट मताना से बलवान सिंह और आरसी टक्कर, सनियाना से कृष्ण कुमार दुआ को लिया गया है।