- Hindi News
- प्रत्याशियों के वाहनों की जांच करने के दिए निर्देश
प्रत्याशियों के वाहनों की जांच करने के दिए निर्देश
फतेहाबाद | विधानसभाचुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में आने जाने वाले सभी रास्तों पर नाका व्यवस्था कर सुरक्षा को चाक-चौबंद किया गया है। प्रशासन ने उडऩ दस्ते गठित कर प्रत्याशियों के हर प्रचार पर नजर रख रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी और डीसी राजीव र| ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी प्रत्याशियों के वाहनों और अन्य सभी संदिग्ध वाहनों की गहन जांच करें। डीसी ने कहा कि कोई भी राजनीतिक दल 50 हजार रुपये से अधिक की राशि प्रचार सामग्री अपनी गाड़ी में नहीं रख सकेगा। अगर ऐसा पाया जाता है तो गाड़ी, रुपये और प्रचार सामग्री को जब्त कर लिया जाएगा। जिन पार्टियों ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं उनका खर्च प्रत्याशी के खाते में डाला जाए और जिन दलों के प्रत्याशी घोषित नहीं है और वहां प्रचार हो रहा है तो उसका खर्च पार्टी खाते में जोड़ा जाए। चुनाव प्रचार के लिए बिना अनुमति के लाउडस्पीकर का प्रयोग करने पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए। विज्ञापन आदि छपवाने के लिए गठित की गई जिला स्तरीय एमसीएमसी कमेटी की अनुमति लेना अनिवार्य है।