72 यूनिट रक्तदान हुआ
फतेहाबाद | गांवकरनौली में जय हिंद युवा क्लब और नेहरू युवा केंद्र ललित गीतांजलि फाउंडेशन द्वारा रक्तदान कैंप लगाया गया। मुख्यअतिथि जिला युवा प्रधान अशोक भुक्कर थे। जय हिंद युवा क्लब के प्रधान राजू ने बताया कि कैंप में 72 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर क्लब के सदस्य निर्मल सिंह, मनदीप, गोबिंद, संदीप, अनूप, अनूप माचरा, आजाद सहित अन्य लोग भी थे।