1314 बेरोजगारों को दिया प्रशिक्षण
फतेहाबाद | स्टेटबैंक पटियाला द्वारा ड्रैस डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिलाया गया। प्रशिक्षण में 25 महिलाओं ने भाग लिया। प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एलडीएम आरपी पूनिया ने कहा कि बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए दैनिक जरूरतों से जुड़े कार्यों का प्रशिक्षण लेना चाहिए जिसमें ड्रैस डिजाइनिंग, ब्यूटीशियन, कढ़ाई-सिलाई, आचार बनाना, दरी-खेस बनाना आदि शामिल है। स्टेट बैंक ऑफ पटियाला अब तक 1314 बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण दिला चुका है।