पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाबी समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

पंजाबी समाज की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | पंजाबीयुवा शक्ति संगठन ने साफ कर दिया है कि सियासत में अब पंजाबी समाज की और अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोमवार को भोजा राम पंजाबी धर्मशाला में पंजाबी युवा शक्ति संगठन की ओर से जागरूकता समारोह हुआ। इसमें पंजाबी सभा रतिया के पदाधिकारियों के अलावा पंजाबी समाज के कई मौजिज लोगों ने शिरकत की। समारोह में रतिया के पंजाबी युवाओं के अलावा संगठन की हिसार, हांसी, फतेहाबाद टोहाना इकाइयों के सदस्यों ने भी भाग लिया। समारोह को डाॅ. जीडी मेहता, ज्ञान चंद चोपड़ा, राम चंद्र तनेजा, विज्ञान सागर बाघला, कृष्ण तनेजा, प्रमोद कक्कड़, जितेंद्र मेहता, नरेंद्र बजाज, अमित ग्रोवर, सुधीर नारंग, राजन सरदाना, मनोज असीजा, धीरज बत्तरा, माधव बावा और तनुज खुराना ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने राजनीति के क्षेत्र में पंजाबी समाज के साथ हो रहे भेदभाव पंजाबी युवाओं के सामाजिक राजनीतिक उत्थान के विषय में चर्चा की। सभी ने एकस्वर में कहा कि लंबे समय से पंजाबी समाज को दरकिनार किया जा रहा है लेकिन अब पंजाबी समाज जाग गया है। अब यह अनदेखी और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पंजाबी समाज को एकजुट होने का आह्वान किया गया।

भोजा राम धर्मशाला में पंजाबी युवा शक्ति संगठन के सदस्य।