पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव में उम्मीदवार कर सकता है 28 लाख तक खर्च

चुनाव में उम्मीदवार कर सकता है 28 लाख तक खर्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | डीसीएवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रतन ने सोमवार को लघु सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 15 अक्टूबर को होंगे। इसके लिए अधिसूचना 20 सितम्बर को जारी की जाएगी 27 सितंबर 2014 को नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की समीक्षा 29 सितंबर को की जाएगी तथा एक अक्टूबर को नामांकन पत्र वापस लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को मतदान होगा 19 अक्टूबर को मतगणना करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा विधानसभा आम चुनाव में उम्मीदवार द्वारा 28 लाख तक खर्च किया जा सकता है, इससे अधिक खर्च होने पर उम्मीदवार को डिसक्वालिफाई किया जा सकता है। चुनाव खर्च के लिए अभ्यर्थी/ एजेंट/ समर्थक द्वारा कैश राशि 50 हजार रुपये से अधिक की राशि कहीं भी नहीं ले जा सकता है। नामांकन पत्र भरने के समय उम्मीदवार रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय से 100 मीटर के अंदर अंदर तीन गाडिय़ों से ज्यादा नहीं ला सकते।