पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रतिया के गावों को भूना शामिल करने की मांग

रतिया के गावों को भूना शामिल करने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतियाक्षेत्र के लोगों ने खंड के गावों को फतेहाबाद भूना के थाना, तहसील ब्लाॅक में आने वाले गांवों को रतिया खंड में शामिल करने की मांग की है। खंड के दर्जन भर गांव उक्त कस्बों में शामिल होने से उन्हें परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि वे समस्या को लेकर सीएम वित्त मंत्री से मिलेंगे।

ग्रामीण ओम प्रकाश, मोहन लाल, बलजीत, नाजर सिंह, करनैल सिंह, मलकीत और सतबीर ने कहा कि खंड के कि करीब दो दर्जन गांव ऐसे हैं, जिन्हेंं तहसील ब्लॉक रतिया लगता है। लेकिन उन्हें थाना भूना या फतेहाबाद लगता है। अदालती कार्यवाही के लिए लोगों वकीलों को केसों के सिलसिले में फतेहाबाद जाना पड़ता है।

इन गांवों को रतिया में शामिल करने की मांग

वकीलोंने अहरवां, एमपी सोत्र, कुनाल, नागपुर, पालसर, पांडरी, गुरुसर, अलीपुर बरोटा, फूलां, चनकोठी, सुखलमपुर, जांडवाला, हसंगा, तामसपुरा, हांसपुर, शेखुपुर सोत्तर गांवों को रतिया में शामिल करने की मांग रखी गई।