स्पीड का दूसरा चरण आज से
फतेहाबाद | शारीरिकदक्षता एवं विकास कार्यक्रम यानि स्पीड का दूसरा चरण सोमवार से शुरू होगा। जिला खेल अधिकारी जगजीत सिंह मलिक ने बताया कि यह चरण ब्लॉक स्तर पर होगा। सबसे पहले 9 फरवरी को भट्टूकलां और रतिया, 10 को फतेहाबाद ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल भोडियाखेड़ा स्टेडियम में होगा। जबकि भूना ब्लॉक के खिलाड़ियों का ट्रायल 11 और 12 फरवरी को राजीव गांधी खेल परिसर, गोरखपुर में और अगले दिन समैण में टोहाना जाखल खंडों के खिलाड़ियों के ट्रायल होंगे।