- Hindi News
- मैसेंजर आज होगी रिलीज सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए
मैसेंजर आज होगी रिलीज सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए
डेरासच्चा सौदा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह की फिल्म शुक्रवार को रिलीज होगी। फिल्म को लेकर प्रदेश भर में विरोध की आशंका के चलते जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। फिल्म पर रोक को लेकर रतिया में सिख समुदाय की ओर से एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। जहां फिल्म को लेकर विरोध किया जा रहा है वहीं डेरा प्रेमी इस फिल्म की प्रमोशन को लेकर तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। शहर के एक युवा ने अपने सिर पर कटिंग के जरिए एमएसजी लिखवाया है। जिले में कहीं भी थियेटर या मल्टीप्लेक्स आदि नहीं है। इससे से भी जिला प्रशासन पुलिस को कुछ राहत है।
फिल्म के मद्देनजर सुरक्षा को लेकर सभी थानों इलाकों को अलर्ट किया गया है। इसके अलावा किसी भी तरह के धरने या विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जा रही। सुरक्षा को लेकर स्पेशल पुलिस की एक कंपनी मंगवाई गई है। बुधवार तक किसी भी संगठन या दल ने विरोध प्रदर्शन, धरने या जुलूस आदि की परमिशन नहीं मांगी।
रतियामें फिल्म पर रोक लगाने के लिए ज्ञापन दिया
रतिया| हरियाणासिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने गुरुवार को तहसीलदार पृथ्वी सिंह गोदारा के माध्यम से मुख्यमंत्री, राज्यपाल अन्य अधिकारियों को ज्ञापन भेजकर डेरा प्रमुख द्वारा बनाई गई मैसेंजर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म को रिलीज कर प्रदर्शित किया गया तो सिख समुदाय के लोग इसका विरोध करेंगे। कमेटी सदस्य स्वर्ण सिंह, सर्वजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रूप सिंह, सतगुर सिंह, प्रदीप सिंह, मदन सिंह, दर्शन सिंह, अरविंद रियोंद ने कहा कि डेरा प्रमुख द्वारा बनाई गई फिल्म मैसेंजर 13 फरवरी को रिलीज हो रही है। डेरा प्रमुख के खिलाफ कई संगीन मामले दर्ज हैं, जो अदालत में विचाराधीन हैं। फिल्म मैसेंजर में कई आपत्तिजनक सीन हैं, जिससे सिख समुदाय के लोगों को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिख अन्य समुदाय के लोगों को आहत करती है।
हेयर स्टाइल में भी एमएसजी
फतेहाबाद|द मैसेंजर को लेकर डेरा प्रेमियों में भारी उत्साह बना हुआ है। यह फिल्म 13 फरवरी को भारत के साथ-साथ साथ पूरे विश्व में 4 भाषाओं में रिलीज होने जा रही है। फिल्म प्रमोशन को लेकर युवा टी-शर्ट, गाड़ियों के स्टीकर पोस्टर लगाकर फिल्म का प्रचार कर रहे हैं और तो और अनेक युवा अपने हेयर स्टाइल में भी एमएसजी लिखवाकर इसका प्रचार कर रहे हैं। डेरे के युवा श्रद्धालु अमन चक्रवर्ती ने इसे अपने सिर पर लिखवाया है।
डेरा प्रमुख की फिल्म मैसेंजर पर रोक लगाने की मांग को लेक ज्ञापन देने पहुंचे एचजीपीसी कमेटी के सदस्य।
डेरा प्रमुख की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करने वाला गिरफ्तार
रतिया।पुलिस ने डेरा प्रमुख संत गुरमीत सिंह राम रहीम की आपत्तिजनक फोटो वाट्सएप पर पोस्ट करने के आरोपी गांव चंदो निवासी अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुराना बाजार निवासी तरसेम सैनी की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। शिकायत में सैनी ने कहा कि चंदो निवासी अशोक कुमार ने डेरा प्रमुख की आपत्तिजनक फोटो तैयार कर उसके ग्रुप में डाल दी। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच सदर थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार कर रहे हैं। थाना प्रभारी विजेंद्र कुमार ने बताया कि बीती 22 जनवरी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था, जिसे अब गिरफ्तार कर लिया गया है।
माहौल बिगाड़ा तो होगी कार्रवाई
^दीमैसेंजर फिल्म को लेकर जिले में सुरक्षा के कड़े प्रबंध हैं। सभी थानों में अलर्ट किया गया है। किसी को भी धरने प्रदर्शन की अनुमति नहीं हैं। यदि कोई माहौल बिगाड़ता मिला तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।\\\'\\\' संगीतारानी, एसपी फतेहाबाद।