पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे

कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयकरविभाग की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को शहर में सोना, मिठाई, कपड़ा और प्रॉपर्टी के मशहूर कारोबारियों के ठिकानों पर दिनभर छापेमारी की। आयकर विभाग के कमिश्नर अशोक सरोहा सिरसा रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर भवानी शंकर के नेतृत्व में करीब आधा दर्जन टीमों ने सुबह 10 बजे अलग-अलग जगहों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की। स्थानीय पुलिस टीम के साथ शहर के थाराराम स्वीट्स, टुटेजा ज्वैलर्स, मित्तल प्रॉपर्टीज, वर्धमान होटल, ढाणी माजरा स्थित प्रेम वस्त्र भंडार सहित कई जगहों पर पहुंचे अधिकारियों ने कई घंटों तक कारोबार से जुड़े दस्तावेज खंगाले। शहर में आयकर विभाग की टीमों की कार्रवाई से बड़े कारोबारियों, पूंजीपतियों और करोड़पतियों में खलबली मची रही।

कार्रवाई दिनभर चली और कई फर्मों के मालिक दिखे और गायब हो गए और कुछ ने अपने फोन बंद कर लिए। टीमों मे आयकर विभाग अधिकारी रघुबीर बूरा, निरीक्षक पूनम, राजेंद्र चौधरी, संजय ठकराल, सुभाष शर्मा, रामप्रकाश मीणा शामिल थे।

मित्तलप्रॉपर्टीज के मालिक को फोन करती रहीं अधिकारी

शहरके मशहूर प्रॉपर्टी कारोबारी अशेाक मित्तल के पालिका बाजार स्थित मित्तल प्रॉपर्टीज के नाम से बने प्रतिष्ठान पर पहुंची आयकर विभाग के टीम ने काफी देर तक अशोक मित्तल को फोन किए लेकिन उन्होंने अधिकारियों का फोन नहीं उठाया।

यहां कार्रवाई करने पहुंचीं आयकर विभाग अधिकारी कैलाश कक्कड़ ने मौके पर मिले दस्तावेजों और रिकार्ड को खंगाला।

हालांकि काफी देर तक अधिकारी अपनी कार्रवाई में लगे रहे लेकिन दोपहर तक मौके पर फर्म मालिक अधिकारियों के पास नहीं पहुंचे।

^फतेहाबाद शहर में आयकर विभाग की कई टीमें अनेक ठिकानों पर पहुंचीं। अलग-अलग टीमों ने कई फर्मों के आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की है और साथ ही दस्तावेजों के संदर्भ में संबंधित फर्म के मालिक से पूछताछ की गई है। फाइनल रिपोर्ट तैयार होने में समय लगेगा जो जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।’’ एसकेनांगडू़, अधिकारी, आयकर विभाग।

मित्तल प्रापर्टी पर जांच करने के लिए पहुंची आयकर अधिकारी कैलाश कक्कड़।

करोड़ों की काली कमाई का शक

आयकरविभाग की एकाएक एकसाथ की टीमों द्वारा अचानक कार्रवाई करने के पीछे अंदेशा है कि शहर में जिन ठिकानों पर छापेमारी हुई वहां पर करोड़ों रुपयों का काला कारोबार होता है। कमिश्नर स्तर के नेतृत्व में यहां पहुंचीं टीमों की कार्रवाई से भी यह साफ समझा जा रहा है कि कुछ कुछ काली कमाई का बड़ा खेल शहर के कुछ रईस खेल रहे हैं। देखना है कि आयकर विभाग कितनी काली कमाई को पकड़ पाता है।