- Hindi News
- 3 महीने तक पेंशन राशि नहीं निकाली तो बंद हो जाएगा खाता
3 महीने तक पेंशन राशि नहीं निकाली तो बंद हो जाएगा खाता
पेंशनखातों को लेकर नई-नई उलझनें सामने रही है। पेंशन के लिए खोले जा रहे बैंक खातों की पाॅलिसी में प्रावधान रखा गया है कि किसी धारक ने यदि अपने खाते से 3 महीने तक पेंशन राशि नहीं निकाली तो उसका खाता बंद हो जाएगा। साथ ही खाते में जमा 3 महीने की पेंशन राशि लैप्स होकर वापिस सरकार के खाते में चली जाएगी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार 3 महीने तक पेंशन खाते से धारक द्वारा पेंशन राशि ना निकाले जाने के पीछे कारण यह समझा जाएगा कि पेंशन धारक अब पेंशन के लिए उपलब्ध नहीं है। बाद में यदि पेंशनधारक विभाग के पास पेंशन के लिए अपील करता है तो उसे नये सिरे से बैंक खाता खुलवाने की कार्रवाई करनी पड़ेगी।
चेकबुकऔर एटीएम नहीं मिलेंगे
पेंशनके लिए खोले जा रहे बैंक खातों की ना तो पेंशनधारक को चेकबुक दी जाएगी और ही एटीएम दिया जाएगा। पेंशनधारकों को खुद संबंधित बैंक शाखा में जाकर पेंशन राशि निकलवानी होगी। पेंशन खातों की चेकबुक और एटीएम जारी ना करने के पीछे अधिकारियों का मानना है कि इनका गलत इस्तेमाल हो सकता है।
असमर्थ पेंशन धारकों को घर देकर आएगे पेंशन
समाजकल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जो पेंशन धारक बैंक में नहीं जा सकते उन्हें बैंक कर्मचारी घर जाकर पेंशन राशि देंगे। संबंधित बैंक कर्मचारी ऐसे पेंशन धारकों के फार्म घर से भरवाकर बैंक में जमा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि बाकायदा ऐसे पेंशन धारकों की अलग से सूची बनाई जाएगी ताकि ऐसे पेंशन धारकों को बार-बार परेशानी हो। स्पेशल अकाउंट धारकों को तीन माह में पेंशन निकालना जरूरी है। इस बारे में लोगों का कहना है इससे रही परेशानी से झुटकारा मिलेगा।
वार्डवाइज और गांव वाइज खोले जा रहे हैं खाते
109134लाभपात्रों को करीब 13 करोड़ रुपये की राशि प्रति माह वितरित की जाती है। पेंशन धारकों के खाते खोलने की प्रक्रिया जारी है। शहरों में जहां वार्डवाइज बैंक निर्धारित कर खाते खोले जा रहे हैं वहीं गांव वाइज भी बैंक अलॉट किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार बुढ़ापा, विधवा, विकलांग पेंशन के तहत दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में मार्च माह से शुरू की जाएगी।
पेंशन राशि खाते से निकलवाना जरूरी : नरेश बतरा
^पेंशनके लिए खोले जा रहे खाते से धारक को अपनी पेंशन राशि निकलवाना जरूरी है। यदि 3 महीने तक लगातार खाते से पेंशन राशि नहीं निकलवाई गई तो खाता बंद हो जाएगा। जमा पेंशन राशि लैप्स हो जाएगी।\\\'\\\' नरेशबतरा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, फतेहाबाद।