- Hindi News
- वार्ड पार्षद उसके बेटे पर मारपीट का आरोप
वार्ड पार्षद उसके बेटे पर मारपीट का आरोप
फतेहाबाद |थाना रोडस्थित एक जनरल स्टोर संचालक का गुरुवार को अपने पड़ोसी दुकानदार के साथ झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान जनरल स्टोर संचालक कृष्ण कुमार को चोटें लगीं और उसे तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। दुकानदार का आरोप है कि उस पर वार्ड पार्षद, उसके बेटे नौकर ने हमला किया। मारपीट की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि झगड़े की शिकायत मिली है मामले में जांच की जा रही है।