- Hindi News
- चार दिन बाद फोरलेन के लिए मिलेंगे 1600 करोड़
चार दिन बाद फोरलेन के लिए मिलेंगे 1600 करोड़
एनएच-10(न्यू एनएच-9) के फोरलेन होने के कयास तेज हो गए हैं। हिसार से डबवाली तक जाने वाले इस एनएच के निर्माण को यूं तो हरी झंडी पहले ही मिल चुकी है। हालांकि इसके निर्माण के लिए करीब 1600 करोड़ रुपये का बजट इसी 17 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। इसलिए उम्मीद है कि इस हाइवे का काम रफ्तार पकड़ेगा।
अभी तक टू लेन इस हाइवे के प्रोजेक्ट को सितंबर 2013 में मंजूरी मिली थी। हिसार सहित फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के किसानों की जमीन हाइवे के लिए अधिग्रहित की गई थी।