- Hindi News
- मैसेंजर के खिलाफ इनेलो अाज करेगा प्रदर्शन
मैसेंजर के खिलाफ इनेलो अाज करेगा प्रदर्शन
फतेहाबाद | मैसेंजरफिल्म रीलिज मामले को लेकर इनेलो ने भी तीखे तेवर अपना लिए हैं। इस मामले में इनेलो कार्यकत्ताओं ने फिल्म के खिलाफ 13 फरवरी को जिला मुख्यालय की सड़कों पर उतर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। इस बारे जानकारी देते हुए विधायक बलवान दौलतपुरिया ने बताया कि यह फिल्म धार्मिक एकजुटता के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकती है और इसके रीलिज होने से विभिन्न तबकों में टकराव की स्थिति पैदा होगी। ऐसे में इनेलो जनहित में इस फिल्म को किसी भी सूरत में हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होने देगी, इसके लिए चाहे उसे कितने भी बड़े स्तर का आंदोलन क्यों करना पड़े। विधायक दौलतपुरिया ने बताया कि 13 फरवरी को इनेलो कार्यकत्ता सुबह 9 बजे जाट धर्मशाला में एकत्रित होंगे, इसके उपरांत वे रोष जताते हुए लघु सचिवालय पहुंचकर जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे।