- Hindi News
- रतिया टोहाना रूट पर निजी बसें 28 तक चलेंगी
रतिया-टोहाना रूट पर निजी बसें 28 तक चलेंगी
भास्कर न्यूज | फतेहाबाद/रतिया
निजीबसें अब आगामी 28 फरवरी तक अपने मूल रूटों पर ही चलेंगी। इस संबंध में परिवहन विभाग ने भी आदेश जारी कर दिए हैं। इस अादेश के तहत रतिया-टोहाना रूट पर बंद की गई बसें भी गुरुवार को चल पड़ीं। 28 फरवरी के बाद आगे की रणनीति तय होने पर ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बता दें, रतिया-टोहाना रूट पर सात निजी बसें चलती हैं। बुधवार को रोडवेज वर्कर्स यूनियन के सदस्यों को इन बसों को बंद कर बस स्टैंड प्रांगण से बाहर निकाल दिया था। उनका कहना है कि उक्त बस संचालकों के पास कोई परमिट नहीं हैं और ये बसें अधिकारियों की मिलीभगत से चल रही हैं। वे बस संचालकों को अपनी बसें बढ़ोतरी के रूट की बजाय मूल रूट पर चलाने के लिए कह रहे थे। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा बसेंं बंद करने को लेकर निजी बस मालिकों, चालकों परिचालकों ने भी रोष जताया।