पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदमी स्वार्थी होता जा रहा है : करुणागिरी

आदमी स्वार्थी होता जा रहा है : करुणागिरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साध्वीकरुणागिरी महाराज ने कहा कि कलयुग का दौर चल रहा है और इस दौर में ज्यादातर इंसान स्वार्थी होते जा रहे हैं। स्वार्थपन की वजह से ही वे दुखी भी होते जा रहे हैं क्योेंकि वे दूसरों को सुखी देख कर दुखी होते रहते हैं। साध्वी करुणागिरी बाबा राणाधीर मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को प्रवचन दे रही थीं। उन्होंने कहा कि धन दौलत एकत्र करने के लिए हौड़ सी लगी हुई है। रिश्ते तार तार होते जा रहे हैं। स्वार्थी मनुष्य अपने सभी रिश्तों को भूलता जा रहा है, तोड़ता जा रहा है। मां बाप की भी कद्र नहीं करता जबकि वही मां बाप ने उसकी परवरिश की थी। समय भी ऐसा गया है कि जिसके पास धन दौलत होती है उसको सभी सलाम करते हैं लेकिन निर्धन के पास फटकने की जहमत भी नहीं करते।

सच्चा, ईमानदार भक्ति में लीन रहने वाले व्यक्ति की इस युग में इज्जत कम है। इस मौके पर पूर्व सरपंच ज्ञान चंद परूथी, समिति के प्रधान ओमप्रकाश धारनिया, अनिल सोनी, नंद लाल कंबोज, राजू गिरधर, मास्टर विरेंद्र शर्मा, हरविंद्र बागड़ी, बलजीत सोनी, मास्टर मंगल सैन, संजय गिरधर, राजेंद्र शर्मा, मुंशीराम कंबोज, किशन चंद महता अन्य लोग भी थे।

करुणागिरी