- Hindi News
- जतिन ग्रोवर मास्टर डीएवी, अजंली मिस डीएवी बनी
जतिन ग्रोवर मास्टर डीएवी, अजंली मिस डीएवी बनी
फतेहाबाद | डीएवीस्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के सम्मान में पार्टी का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने सुबह स्कूल में हवन यज्ञ किया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने नृत्य गायन के माध्यम से अपनी भावनाओं को प्रकट किया। प्राचार्य सुनीता मदान ने कहा कि आप सब नए पायदान पर कदम रखने जा रहे हैं। इसलिए जरूरी है कि पुराने संस्कार भी भूलें नई नीतियों को ग्रहण करें एक सफल इंसान बनने से पहले जरूरी है कि आप एक श्रेष्ठ इंसान बनें, कभी असफलताओं से घबराएं अपितु ऐसे समय में दोगुनी मेहनत करके अपने आप को सिद्ध करें। इस मौके पर जतिन ग्रोवर मास्टर डीएवी, अजंली को मिस डीएवी, जाह्नवी को मिस ईव, कशिश चावला को मिस्टर ईव, सर्वश्रेष्ठ खुशमिजाज पर्सनेलिटी सानिया, हैंडसम लड़का करन, सर्वश्रेष्ठ आर्किटेक्ट लड़का अमृतपाल सिंह को चुना गया। लिपिका, मनप्रीत साहिल ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।