- Hindi News
- खैरातीखेड़ा में रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ का संदेश
खैरातीखेड़ा में रैली निकालकर दिया बेटी बचाओ का संदेश
फतेहाबाद | गांवखैरातीखेड़ा में जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी की तरफ से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरूआत की गई। इसमें सोसायटी की तरफ से गली-गली में जाकर रैली निकाली गई लोगों को बेटियों बचाने के प्रति जागरूक किया गया। लोगों को बेटी के सम्मान उनकी शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर सोसायटी के अध्यक्ष चिरंजीलाल ने बताया कि अगर देश समाज को शिक्षित करना है समाज का विकास करना है तो लड़कियों को बचाना होगा। इस मौके पर अध्यक्ष चिरंजीलाल, सचिव कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, सुभाष, राजेश, मुकेश, वीरेंद्र, अभिषेक शर्मा, पंकज शर्मा, सुनील, विकास राकेश नंबरदार सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।