पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संजय गांधी चौक में बसों के ठहराव की मांग

संजय गांधी चौक में बसों के ठहराव की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजयगांधी चौक में बसें रोकने की मांग को लेकर शहरवासियों ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन भेजा है। जिसमें मांग की गई है कि रतिया से फतेहाबाद, टोहाना, सरदूलगढ़, भूना, मढ़, गंदा को जाने वाली बसों का ठहराव चौक में किया जाए।

नगर सुधार सभा के प्रधान ओमप्रकाश, मथुरा दास, कुलवंत, राजकुमार, सुरजीत, प्रेम चंद, बृजलाल, मदनलाल, करनैल सिंह ने कहा कि पिछले लंबे समय से विभिन्न क्षेत्रों में जाने वाली बसें चौक में रुकती थीं और यहीं से सवारियों को उतारा चढ़ाया जाता था। लेकिन अब अधिकारी जाम का बहाना बनाकर इन बसों को यहां नहीं रोकने देते। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो अधिकारी बसों के कारण शहर में जाम का हवाला दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारी भरकम वाहन बाइपास की बजाय शहर के बीच में से गुजर रहे हैं। चौक में बसें रुकने से यात्रियों को परेशानियां होती हैं और उन्हें नए बस स्टैंड से रिक्शा लेकर वापस आना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि उक्त बसों का ठहराव चौक में किया जाए। टोहाना, भूना जाने वाली बसों को भी बाइपास की बजाय शहर के बीच में से भेजा जाए। समस्या को लेकर सीएम को ज्ञापन भेजा गया है।