पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदर्शन कर कर्मचारी नेताओं ने जीएम से कहा, मांगें पूरी करवाओ

प्रदर्शन कर कर्मचारी नेताओं ने जीएम से कहा, मांगें पूरी करवाओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हरियाणारोडवेज वर्कर्स यूनियन के बैनर तले गुरुवार को रोडवेज कर्मचारी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने जीएम रोडवेज आरएस पूनिया से मिला। करीब एक घंटे की मुलाकात के दौरान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष सरबत पूनिया अन्य कर्मचारी नेताओं ने रोडवेज कर्मचारियों की मांगों के बारे में विस्तार से चर्चा की। जीएम पूनिया ने आश्वासन दिया कि जो मांगे स्थानीय स्तर पर पूरी करने वाली होंगी उनकाे पूरा कर दिया जाएगा और जो मांगें मुख्यालय स्तर की होंगी उनको मुख्यालय में भेज दिया जाएगा।

रोडवेज कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने पहले पदर्शन कर जीएम को एक मांगपत्र भी सौंपा जिसमें कुल 31 मांगे थीं। उन मांगों में चालक परिचालक को ओवरटाइम का एरियर देना, कर्मचारियों को वर्दी देना, कर्मशाला, चालक परिचालक स्टोर सहित सभी कर्मचारियों का एसीपी स्केल लगाना, एलटीसी राशि का भुगतान एकमुश्त करना, कैश ब्रांच में छुट्टे पैसों का इंतजाम करना, परिचालकों के गबन केसों की रेशाे बनाकर केस फाइन करना, रिक्त पदों को भरना, रतिया, हिसार सिरसा रूट पर चलने वाले अवैध वाहनों पर रोक लगाना, डिपो में 50 नई बसें मंगवाना, फतेहाबाद डिपो और टोहाना सब डिपो में खराब कंप्यूटरों को ठीक करवाना, नए मॉडल की बसों की रिपेयरिंग की ट्रेनिंग के लिए मैकेनिकों को कंपनी में भेजा जाए, बस स्टैंड के बाहर खड़े होने वाले अवैध वाहनों पर रोक लगाना, अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना, शौचालयों और पानी की टंकियों की सफाई करवाना, रनिंग स्टाफ, कर्मशाला और कार्यालय के सभी ब्रांचों में अच्छे व्यवहार और मर्यादित भाषा का प्रयोग करने के बाद आदेश जारी करना, सर्विस के सामने जलभराव की समस्या का दूर करवाना, कर्मचारियों की छुट्टी बकाया होते हुए विदाउट पे छुट्टी की जाए, सभी कैटेगरी के पात्र कर्मचारियों को नीति अनुसार कंफर्म किया जाए, केवल शिकायत के आधार पर ही किसी कर्मचारी को दोषी माना जाए और तीन बार बुलाने पर शिकायतकर्ता उपस्थित हो तो कर्मचारी के हक में केस फाइल किया जाए और दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों की केएमपीएल बारे कोई रिकवरी की जाए। इस मौके पर कर्मचारी नेता सूरजभान चाेपड़ा, शिव कुमार श्योराण, सतबीर दहिया, हवा सिंह राड अन्य कर्मचारी नेता भी थे।

फतेहाबाद। गेट मीटिंग के दौरान नारेबाजी करते हुए सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित रोडवेज कर्मचारी।