वर्तमान युग तकनीक का
फतेहाबाद | उपायुक्तएनके सोलंकी ने अपने कार्यालय में एसबीपीआरसेटी की लोकल एडवाइजरी कमेटी की बैठक ली। बैठक में डीआईपीआरओ एआर कसाना, आरसेटी डायरेक्टर परमजीत सरा सहित एडवाइजरी कमेटी के सदस्य मौजूद थे। डीसी ने बैठक में नवंबर माह से फरवरी की क्वाटर रिपोर्ट की समीक्षा की और नये भवन के निर्माण के बारे में विचार विमर्श किया। इसके लिए ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान स्टेट बैंक ऑफ पटियाला छोटी अवधि के प्रशिक्षण कोर्स फतेहाबाद के पंचायत भवन में संचालित करवा रहा है जो न्यूनतम एक सप्ताह से लेकर अधिकतम 45 दिन तक का होता है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय मैकेनिज्म का है और प्रतिस्पर्धा का युग है इसलिए बेरोजगारों को डोमेस्टिक, इलेक्ट्रिकल, व्हीकल रिपेयरिंग, कृषि, फूड प्रोसेसिंग, सिक्योरिटी, फर्नीचर, मुर्गी तथा मछली पालन, राजस्व, बैंकों से संबंधित रोजगार के अवसर मिल सकते हैं।