पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल के दाम बढ़ना भाजपा का असली चेहरा सामने आया: बजाज

पेट्रोल के दाम बढ़ना भाजपा का असली चेहरा सामने आया: बजाज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | प्रदेशसरकार ने पेट्रोल के दाम बढ़ा कर यह साबित कर दिया कि भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा फर्क है। यह बात इनेलो के जिला प्रवक्ता प्रमोद बजाज ने जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनावों से पहले भाजपा के हर नेता यह कहते फिरते थे कि जबसे भाजपा सरकार सत्ता में आई है पेट्रोल के दाम कम किए हैं। लेकिन जैसे ही दिल्ली के चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा उनका असली चेहरा सामने गया और प्रदेश में पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए। बजाज ने कहा कि भाजपा सरकार को आम लोगों से कोई सरोकार नहीं है।