- Hindi News
- मेडिकल कैंप में 680 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
मेडिकल कैंप में 680 लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच
फतेहाबाद | जिलेके गांव ढांड में नेहरू युवा केंद्र और यूथ वेल्फेयर क्लब द्वारा राजकीय स्कूल में मेडिकल कैंप लगाया गया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. एसबी कंबोज तहसीलदार छेलूराम थे जबकि अध्यक्षता समाजसेवी मंगत राम शर्मा ने की। कैंप में डॉ. वीरेंद्र सिवाच के अलावा कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित बत्तरा ने 680 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। कैंप में 5 वे 20 साल तक उम्र के बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोलियां भी खिलाई गई।