बसपा के राम सिंह फौजी आज फतेहाबाद में
फतेहाबाद| बसपाके प्रदेश महासचिव राम सिंह फौजी मंगलवार को फतेहाबाद आएंगे। वे यहां भट्टू रोड पर फतेहाबाद विधानसभा सीट पर बसपा जन सेवा मंच के सांझे प्रत्याशी डॉ. सुशील इंदौरा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ रतिया सीट से बसपा प्रत्याशी भीम सिंह दहिया अन्य बसपा नेता और कार्यकर्ता भी होंगे। डॉ. इंदौरा ने बताया कि बसपा की ओर से मुख्यमंत्री के दावेदार अरविंद शर्मा और बसपा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश सारन ने भी फतेहाबाद आना था लेकिन अधिक चुनावी व्यस्तता के कारण वे नहीं सकेंगे। उन्होंने चुनाव कार्यालय के उद्घाटन करने की शुभकामनाएं भेजी हैं।