पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विशेष बच्चों को शिक्षित करना चाहिए

विशेष बच्चों को शिक्षित करना चाहिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | राजकीयवरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की उचित देखरेख के लिए सोमवार को अभिभावक परामर्श एवं मार्गदर्शन कैंप लगाया गया। कैंप में प्रिंसिपल राम सिंह ने कहा कि विशेष बच्चों का शिक्षित करना चाहिए। इसके लिए उनके माता पिता के साथ साथ शिक्षकों की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे विशेष बच्चों को भी शिक्षित अवश्य बनाएं ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। सरकार भी इन बच्चों को रोजगार देने के लिए कदम बढ़ा रही है। इस मौके पर विशेष अध्यापक लखविंद्र , रण सिंह, कृष्ण कुमार, रानी, जगदीश धींगड़ा, नरेश कुमार, संजय कुमार अन्य स्टाफ सदस्य भी थे।