पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों से लोहा लेने वाली फोर्स संभालेगी संवेदनशील बूथों की सुरक्षा

नक्सलियों से लोहा लेने वाली फोर्स संभालेगी संवेदनशील बूथों की सुरक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबादजिले में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर संवदेनशील और अति संवदेनशील बूथों की सुरक्षा की कमान 300 स्पेशल जवानों के हाथों में होगी। तीन में से 2 बिहार में नक्सलियों से लोहा लेने वाली स्पेशल आर्म्ड पुलिस (एसएपी) फोर्स यहां पहुंचेगी जबकि बीएसएफ हिसार से एक कंपनी पहुंचेगी। सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार एक कंपनी में 100 जवान हैं और इस लिहाज से जिले के 130 संवेदनशील और अति संवदेनशील बूथों पर तीन कंपनियों के 300 जवान तैनात होंगे।

बीएसएफ कंपनी मंगलवार को फतेहाबाद में पहुंच जाएगी और उन्हें ड्यूटी अलॉट करने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बिहार से अन्य दो कंपनियां भी जल्द यहां पहुंच जाएंगी। विधानसभा चुनाव में सुरक्षा बंदोबस्त कड़े करने के लिए जिला पुलिस को पहले ही अलर्ट किया गया है और इंतजाम पुख्ता करने के लिए निर्देश जारी किए जा चुके हैं। सभी थाना अधिकारियों की ओर से अपने-अपने इलाके के बीट इंचार्जों को हिदायतें जारी की जा चुकी हैं और वे लगातार सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा में लगे हैं।

टोहानाविधानसभा में सबसे ज्यादा संवदेनशील और अति संवदेनशील बूथ

15अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव के लिए सबसे ज्यादा संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथ टोहाना विधानसभा क्षेत्र में हैं। टोहाना विधानसभा क्षेत्र में 20 गांवों के 49 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील संवेदनशील घोषित किया गया है इनमें चांदपुरा, कस्बा टोहाना, धारसूल कलां, कन्हड़ी, नाढोड़ी समैन को अति संवेदनशील गांवों तथा साधनवास, मामुपुर, धारसूल खुर्द, कस्बा टोहाना, जमालपुर शेखां, अकांवाली, लहरियां, डांगरा, बोस्ती, सनियाना, पारता, पिरथला, समैन गाजुवाला को संवेदनशील गांवों में शामिल किया गया है।

रतियामें 30 गांवों में 47 बूथों पर बीएसएफ रहेगी

रतियाविधानसभा क्षेत्र के 30 गांवों के 47 मतदान केंद्रों में महमडा, बलियाला, अलावलवास, अलीका, गंदा, कस्बा रतिया, कस्बा रतिया, मोहम्मदपुर सौत्र, हडौली, ढाणी रायपुर, दरियापुर भिरडाना को अति संवेदनशील केन्द्रों पिलछिया, भुदड़वास, बीराबंदी, जलौपुर, चिम्मो, कुनाल, चंदोकलां, हमजापुर, रत्ताखेड़ा, तामसपुरा माजरा, गांव हडौली, खूनन, हांसपुर, बहबलपुर, भट्टू खुर्द, बनावाली माजरा, हिजरावां कलां, भोडिया खेड़ा भिरड़ाना को संवेदनशील केन्द्रों में घोषित