पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिविर में छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

शिविर में छात्राओं ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीयमहिला कॉलेज भोडिय़ाखेड़ा की एनएसएस इकाइयों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति स्वयं सेविकाओं को जाग्रत करने के उद्देश्य से सोमवार को एक दिवसीय कैंप लगाया। कैंप में छात्राओं ने स्लोगन पेंटिंग्स के जरिए पर्यावरण संरक्षण करने का संदेश दिया। कैंप में फतेहाबाद वन मंडल अधिकारी कश्मीर सिंह बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे।

उन्होंने छात्राओं को पौधों के महत्व और पर्यावरण पर लगातार मंडरा रहे खतरे से अवगत करवाया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधरोपण करने पर जोर दिया और इसके साथ ही यह भी कहा कि हम विकास के नाम पर लगातार वन क्षेत्रों पर कुल्हाड़ी चलाने में लगे हुए हैं। वन क्षेत्र घटने से पर्यावरण संतुलन बिगड़ता जा रहा है जिसके गंभीर परिणाम धरती पर रह रहे हर जीवों को भुगतने पड़ रहे हैं। अगर इसी तरह वन क्षेत्र घटते रहे और इन पर नियंत्रण पाने के लिए मनुष्य ने अभी से कोई ठोस प्रयास करने आरंभ नहीं किए तो भविष्य बहुत अंधकारमय हो जाएगा। इस अवसर पर वन विभाग से रोशनलाल, धोलूराम, अमीलाल के अलावा कॉलेज के स्टाफ सदस्य भी थे।

कैंप के दौरान प्रतिभागी छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण मुद्दे पर संदेश देने वाले पोस्टर स्लोगन बनाकर अपने कला कौशल को भी प्रदर्शित किया। पोस्टरों में छात्राओं ने जहां वन क्षेत्र काटे जाने के बाद पैदा हुई समस्याओं पर प्रकाश डाला तो वहीं \\\'अर्थ को संभालो नहीं तो अनर्थ हो जाओगे, गो ग्रीन-सेव लाइफ, वृक्ष की रक्षा-अपनी रक्षा\\\' जैसे संदेश दिए। अंत में एनएसएस यूनिट प्रभारी प्रो. मोनिका गिल के अलावा प्रो. प्रियंका सिंगला प्रो. कविता ने सभी का आभार जताया।