पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीटीएम ने रिहर्सल स्थल का निरीक्षण किया

सीटीएम ने रिहर्सल स्थल का निरीक्षण किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद | विधानसभाचुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए मंगलवार को सुबह 9 बजे एमएम कॉलेज के प्रांगण में प्रेजाइडिंग ऑफिसर अल्टरनेट प्रेजाइडिंग ऑफिसरों की रिहर्सल होगी। सोमवार को रिहर्सल के संबंध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश डॉ. . किरण सिंह एमएम कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने जायजा लिया और फिर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए। उन्होंने बताया कि रिहर्सल में विधानसभा आम चुनाव के दौरान भरे जाने वाले जरूरी दस्तावेजों अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पीओ एपीओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि किसी प्रकार की कोई समस्या आए। उन्होंने सभी पीओ एपीओ को निर्देश दिए कि वे रिहर्सल में समय पर पहुंचें। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी रिहर्सल से गैरहाजिर रहा तो तो उसके विरुद्ध नियमानुसार उचित कार्यवाही की जाएगी। पायलट रिहर्सल के लिए सभी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। रिहर्सल में सभी पर्यवेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग ऑफिसर, मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे।

पायलट रिहर्सल स्थल का निरीक्षण करने पहुंची सीटीएम डॉ. किरण सिंह।