पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली

बच्चों ने जानी डाकघर की कार्यप्रणाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहाबाद ऑलिव स्कूल के विद्यार्थियों को सीबीएससी(आई) के पाठ्यक्रम के अनुसार शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इसके तहत विद्यार्थियों को मुख्य डाक ले गए। वहां विद्यार्थियों को पोस्ट मास्टर ने डाकघर की गतिविधियों बारे विस्तार से बताया गया। वहीं स्पीड पोस्ट करने के साथ-साथ रजिस्ट्री करना सीखा। बच्चों ने पत्राचार विषय में जानकारी ली और उनको उन के पतों के अनुसार अलग-अलग करके स्टैंप लगाकर बैग बनाए। बच्चे कई प्रकार के बचत खाते खोलने की जानकारी ली तथा उनको सुचारू रूप से चलाने का ज्ञान भी लिया। विद्यार्थियों ने पोस्ट कार्ड लेकर अपने-अपने माता-पिता को पत्र लिखकर पोस्ट भी किया।