- Hindi News
- किसान हितैषी होने का ढोंग करते हैं नेता : अंगद
किसान हितैषी होने का ढोंग करते हैं नेता : अंगद
फतेहाबाद | आजादउम्मीदवार अंगद ढींगसरा सोमवार को लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे किसानों के पास पहुंचे। सेक्टर 10, 11 की जमीन के मुआवजे को लेकर धरने पर बैठे किसानों के बीच पहुंचे अंगद ने कहा कि नेता चुनावों के समय खुद को किसान हितैषी जनहितैषी बताते हैं लेकिन उन्हें किसानों आम जनता की किसी भी समस्याओं से कोई लेना देना नहीं होता। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में लगातार किसानों के बीच खेतों में, ढाणियों में जा रहा हूं। ढाणियों में तो पीने के लिए पानी पहुंच रहा है और ही खेतों के लिए। खेतों के लिए 24 घंटे बिजली देने के लगातार दावे किए जा रहे हैं लेकिन किसानों को 8 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। सेम ग्रस्त इलाकों के लोगों को सरकार कोई राहत नहीं उपलब्ध करवा पा रही है।