पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगरपालिका ने उतारे राजनीतिक दलों के होर्डिंग

नगरपालिका ने उतारे राजनीतिक दलों के होर्डिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतिया | नगरपालिकाने शनिवार को चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर शहर में होर्डिंग उतारने को लेकर अभियान चलाया। नपा कर्मचारियों ने इस दौरान फतेहाबाद रोड, टोहाना रोड, बुढलाडा रोड, मेन बाजार और संजय गांधी चौक पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रचार होर्डिंग उतारे। नपा के सचिव राजा राम ने कहा कि नपा प्रशासन ने चुनाव आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए होर्डिंग उतारे हैं ताकि शहर साफ सुथरा भी नजर आए। होर्डिंग लगाने के लिए शहर में नपा की ओर से जगह निर्धारित की गई है।