लोगों की बदलनी है सोच : जितेंद्र
गन्नौर| भाजपाप्रत्याशी जितेंद्र मलिक ने कहा है कि लोगों में राजनीति के प्रति सोच बदलने लगी है। राजनीति सेवा का सही माध्यम है, बस इसको तप और त्याग के साथ करना है। कर्म का फल तो मिलता ही है। वे राजपुर की चौपाल में बोल रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने धोखे की राजनीति की है। हमारे साथ नौकरियों में भेदभाव किया है। सोनीपत को छोटा भाई तो कहा पर इसका हक नहीं दिया। पीएम मोदी पर सभी राष्ट्रों की निगाहें टिकी हुई हैं। भाजपा को देश की जनता ने जो जनादेश दिया वह अदभुत है। प्रदेश में भी जनता का प्यार और आशीर्वाद मिलेगा। सही समय पर सही निर्णय लें इसी से बेहतर सरकार बनाने में सहायता मिलेगी। मंच का संचालन रामफल सैनी ने किया।
गन्नौर. भाजपाप्रत्याशी जितेंद्र मलिक का स्वागत करते हुए ग्रामीण।