पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोली मारने મકમકમકके मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

गोली मारने મકમકમકके मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरगथलगांव निवासी नरेश को गोली मारकर घायल करने में मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनोज उर्फ बंशीलाल निवासी उदेशीपुर गांव का रहने वाला है। इस मामले में पुलिस उसके भाई सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नरेश पुत्र धर्मपाल निवासी सरगथल ने थाना सदर गोहाना में बीती 18 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसके भाई सुरेन्द्र के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके चलने उसने अपने साथी के साथ मिलकर उस पर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। थाना सदर गोहाना प्रभारी कुलदीप देशवाल के निर्देशानुसार एएसआई बलजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर आरोपी मनोज उर्फ बंशीलाल को रविवार को पांची रोड, गन्नौर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त देशी पिस्तौल दो खाली खोल उदेशीपुर गांव स्थित उसके मकान से बरामद किए हैं।