पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कस्सी मारकर सरढ़ाणा गांव में किसान की हत्या

कस्सी मारकर सरढ़ाणा गांव में किसान की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवसरढ़ाणा के खेत में किसान की कस्सी से काट कर निर्मम हत्या कर दी गई। इसमें गांव के ही दो युवकों पर वारदात करने का आरोप है। किसान की हत्या का कारण पुरानी कहासुनी को बताया गया है।

पुलिस ने किसान के भाई की शिकायत पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। गांव सरढाणा निवासी वेद सिंह (36) रविवार रात को खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। जब वह सुबह देर तक वापस नहीं आया तो परिजन उसे तलाश करते हुए खेत में पहुंचे। वहां उन्हें वेद का शव पड़ा दिखाई दिया। उसकी तेजधार हथियार मारकर हत्या की गई थी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खुबड़ू चौकी प्रभारी धीरज कुमार गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार ने दो युवकों पर वेदसिंह की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने वेद सिंह के भाई कृष्ण की शिकायत पर गांव के ही जोगेंद्र सुनील उर्फ सन्नी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हत्या का कारण पुरानी कहासुनी बताया जा रहा है। यही कारण है जिसकी वजह से दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। कुछ दिन पहले रात के समय आरोपी जोगेंद्र दीवार फांदकर वेद सिंह की छत पर आया था। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ था।खुबड़ू चौकी प्रभारी धीरज कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। मौके से फिंगर प्रिंट एकत्रित करवाए गए हैं। परिजनों ने पुरानी रंजिश में हत्या किए जाने की शिकायत दी है। जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया।