- Hindi News
- बैंक के सामने खड़ी कार से एक लाख पास बुक चोरी
बैंक के सामने खड़ी कार से एक लाख पास बुक चोरी
नगरपालिकारोड स्थित सेंट्रल बैंक के पास एक खड़ी कार से एक लाख रुपए की नकदी बैंक पास बुक चोरी हो गई। खास बात यह है कि जब कार से चोरी हुई तो उसमें दो महिला सवार थी। कार सवार महिलाओं के सामने चोरी की घटना से पुलिस भी हैरान है।
खुबडू निवासी दलबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सोमवार को अपनी कार से बैंक में आया। कार में उसकी मां चाची भी बैठी थी। वह बैंक में जला गया और जब वापस आया तो कार के डेस्क बोर्ड में रखी एक लाख रुपए की नकदी बैंक की पास बुक नहीं मिली। उसकी कार से चोर नकदी पासबुक चोरी कर ले गए। दलबीर ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दो महिलाओं के कार में बैठे हुए चोर नकदी निकाल कर कैसे ले गए। पुलिस ने जब सीसीटीवी की मदद लेने का प्रयास किया तो कार सीसीटीवी रिकार्डिंग में नहीं मिली। कार मालिक ने जिस जगह कार को खड़ी करने की निशानदेही की है वह बैंक के कोने पर बताई है। जो कैमरे की कवरेज से बाहर दिखाई दी।
गन्नौर के एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दो महिलाओं के कार में मौजूद होते हुए चोर वारदात को अंजाम देने में किस तरह कामयाब रहा।