केबल कटी, लाइन ठप
गन्नौर|खुबड़ू रोडपर जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से नाला बनाए जाने के लिए निर्माण एजेंसी भारत संचार निगम द्वारा बिछाई गई टेलीफोन केबल को काट दिया। इससे गुमड़ और खिजरपुर अहीर माजरा की टेलीफोन सेवाएं ठप हो गई हैं। इसमें 100 पेयर, 10 पेयर और 20 पेयर की तीन केबल कट गई हैं। बीएसएनल के एसडीई मनजीत ने बताया कि इंजीनियर केबल को जोड़ने के काम लगे हैं जल्द ही संचार सेवाएं चालू कर दी जाएंगी।