पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाताओं का आरोप, कट रहे साजिश के तहत वोट

मतदाताओं का आरोप, कट रहे साजिश के तहत वोट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकतंत्रमें प्रत्येक भारतीय को वोट डालने का लोकतांत्रिक अधिकार सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग बहुत ही सक्रियता के साथ कार्य कर रहा है। इसके बाद भी कुछ मतदाताओं का आरोप है कि पार्टी विशेष को वोट डालने का पता चलने पर उनके बने हुए वोट काट दिए गए हैं। इसके साथ ही नई वोट बनाने के लिए भी उन्हें महरुम किया जा रहा है। ऐसा मामला गांव धतूरी के बूथ नंबर 141 पर सामने आया है।

धतूरीवो मतदाता जिनके वोट नहीं : गांवधतूरी निवासी इति त्यागी की प|ी विवेक त्यागी, मोनिका प|ी विकास, कोमल पुत्री पवन कुमार, प्रशांत त्यागी पुत्र राजकुमार, प्रीति पुत्री सियानंद त्यागी, शैली इन्होंने अपने कागजात दिखाए कि 28 जुलाई 2014 को अपने फार्म ललिता बीएलओ बूथ नंबर 141 गांव धतूरी, गन्नौर विधान सभा क्षेत्र को दिए थे। लेकिन 15 सितंबर 2014 को उन्हें यह वापस कर दिए कि अब उनके वोट नहीं बन सकते। इस समस्या को लेकर वोट बनवाने के लिए गन्नौर में एसडीएम कार्यालय गए वहां पर इलेक्शन कानूनगो हवा सिंह ने बताया कि वोट तो बनने चाहिए थे, लेकिन अब नहीं बन सकते। ऐसा चंडीगढ़ से ही निर्देश आया है। उधर बूथ स्तरीय अधिकारी बीएलओ ललिता ने बताया कि उसके 28 जुलाई को फार्म आए थे।

जानबूझकरकाटे गए : गांवधतूरी निवासी सुमित्रा का कहना है कि एक जनवरी 1995 में उसका पहचान पत्र बना था। एचआर/04/42/009652 जबकि मांगेराम एक जनवरी 2000 को पहचान पत्र संख्या एचआर/04/42/009593 मिला वोट भी डाले, लेकिन अब उसका लोकसभा चुनाव में मतदाता सूची से नाम कट गया था। दोबारा वोट सूची में शामिल करने के लिए आवेदन किया तो अब फिर कह दिया कि वोट नहीं बन सकता। फार्म वापस दे दिए।

निर्वाचन कार्यालय सोनीपत में तहसीलदार सरला कौशिक ने बताया कि ऐसा नहीं है। वोट डालने का अधिकार संविधान ने दिया है यह किसी के मनचाहे कारण से तो रुकेगा बनेगा। जो योग्य हैं उनके वोट बनेंगे। जिनकी जो समस्या है वो सोनीपत कार्यालय में मिलकर बताएं समाधान किया जाएगा। यदि कोई बताएगा नहीं तो समस्या का समाधान कैसे होगा।