कैलाना में नहीं हुए कार्य : निर्मल
इनेलोकी प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने कहा कि पुरखास और कैलाना विधान सभा क्षेत्र के बड़े गांव हैं, लेकिन यहां समस्याओं का अंत नहीं हैं। इन गांवों में तो बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था है और ही पेयजल आपूर्ति की।
हजारों पुरखासवासियों को खेतों में देने के लिए नहरी पानी नहीं मिला। किसानों की फसल खराब हो गई। युवाओं को रोजगार नहीं मिला। आरोप लगाया कि अपना भला करने में लगे मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा एसईजेड के नाम पर ली गई भूमि का सीएलयू करके बड़ी कंपनियों को लाभ पहुंचाते रहे। गन्नौर को एक लड़कियों के लिए सरकारी कॉलेज नहीं दे पाए।
उनके साथ में जिला परिषद चेयरमेन शांति देवी, सतेंद्र राठी, सियानंद त्यागी, डॉ. पूर्ण मल राठी, हलका प्रधान भानेराम महासिंह भोरिया, नरसी कश्यप, पूर्व सरपंच बलबीर आहुलाना आदि रहे।