पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का डीजल बेचते पकड़ा

चोरी का डीजल बेचते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गन्नौर| जीटीरोड के साथ बड़ी गांव के संतोष ढाबे के पीछे लक्ष्मी हाऊस में अवैध रूप से डीजल बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने काबू किया है। इसके पास दो खाली ड्रम, 550 लीटर डीजल से भरे तीन ड्रम एक कीप, तेल निकालने का एक पाइप बरामद किया है।

आरोपी गांव जलालपुर, पानीपत निवासी बलबीर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी आवश्यक सेवा वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि गन्नौर थाना प्रभारी अनिल कुमार को सूचना मिली कि बड़ी के पास एक व्यक्ति डीजल का अवैध कारोबार कर रहा है। उन्होंने मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग को दी। पुलिस खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम ने सोमवार रात करीब नौ बजे गांव बड़ी स्थित लक्ष्मी हाउस से बलबीर को काबू कर उसके पास से साढ़े पांच सौ लीटर डीजल बरामद किया है।